आज़मगढ़: जनपद में उद्योग निवेश को रफ्तार देने पर जोर, 1000 करोड़ लक्ष्य के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट, समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में हुई
आजमगढ़ में उद्योग निवेश और रोजगार को नई गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है कलेक्ट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर गहन मंथन करते हुए अधिकारियों को तय समय में लक्ष्य हासिल करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं 1000 करोड़ का लक्ष्य लेकर प्रशासन ने समीक्षा बैठक करते हुए हर बिंदुवार चर्चा की है और बैंकों को सख्तनिर्देश दिए