हिरदेनगर ग्राम पंचायत में लगने वाले मचलेश्वर मेला में दूर दूर से लोग खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं। यह मेला पशुओं के प्रदेश भर में प्रसिद्ध है। शनिवार को पांच बजे तक मेले में काफी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने अपनी पंसद और आवश्यकता के अनुरूप खरीदारी की। बताया गया कि मेला का समापन सोमवार की शाम को किया जाएगा। सुबह से रात तक मेला स्थल में रौनक बनी हुई है।