भगवानपुर: बिशनपुर में पति की मौत के बाद विधवा ने देवर और भैसुर पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया
थाना क्षेत्र अंतर्गत कीरतपुर पंचायत के बिशनपुर गांव में एक महिला की पति के आकस्मिक मौत के बाद देवर और भैसुर के द्वारा रिश्ते को शर्मसार करने का मामला बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे प्रकाश में आया है। पीड़ित बिशनपुर निवासी स्व कारी राय की पत्नी आशा देवी ने अपने देवर और भैसुर पर आरोप लगाया है कि हमारे पति कारी राय का मौत के उपरांत जमीन अपने पुत्र के नाम किया।