मुंगावली: खुटिया बामौरी गांव से 62 वर्षीय वृद्ध महिला लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
खुटिया बामौरी गांव से 62 वर्षीय वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है, 70 वर्षीय वृद्ध पुरुष ने बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर वृद्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है ।