चूरू: अंगदान अभियान में चूरू ने रचा इतिहास, 4300 से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ देशभर में छठे और राजस्थान में पहले स्थान पर पहुंचा
Churu, Churu | Jul 28, 2025 भारत सरकार द्वारा संचालित अंगदान अभियान में चूरू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चूरू में 4300 से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर छठा और राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता राजकीय मेडिकल कॉलेज चूरू के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार और राजकीय भरतिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का परिणाम है।