चूरू: सैनिक बस्ती में चंदन के चितेरों की कला देख मंत्रमुग्ध हुए राठौड़-सहारण, पीएम मोदी को भी भेंट हो चुकी कलाकृति
Churu, Churu | Jul 28, 2025 चूरू की सैनिक बस्ती में सोमवार शाम को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने चंदन की लकड़ी पर उकेरी गई अनूठी मूर्तिकला का अवलोकन किया। चंदन पर की गई बारीक कारीगरी और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतिमाओं को देखकर दोनों नेता अभिभूत हो गए। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की।