मुरैना नगर: भीषण गर्मी में मुरैना को बड़ा झटका, 11केवी के 4 फीडर रहेंगे बंद,5 घंटे गुल रहेगी बिजली,हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित!
मुरैना में रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए खंभे लगाने के कार्य के कारण शनिवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शिकारपुर उपकेंद्र से निकलने वाले कब्रिस्तान, विवेकानंद, गणेशपुरा और पुलिस लाइन 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के लोग पहले ही पानी की टंकी भर लें, इन्वर्टर चार्ज कर लें और जरूरी बिजली संबंधी कार्य समय रहते पूरे कर लें।