सेवा संकल्प अभियान के तहत कुम्हारपारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों का परिचय, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान रंगोली के माध्यम से पौष्टिक एवं संतुलित आहार का संदेश देते हुए महिलाओं और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगन_मिलन_सेवा #पोषण #Narayanpur #SevaSankalpAbhiyan
11 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Sep 29, 2026