धोरैया: धोरैया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी की नीयत से पुत्री के अपहरण के आरोप में दर्ज कराई प्राथमिकी, 4 लोग बने नामजद
धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में अरविंद मंडल, सरिता देवी, सोनू कुमार, चंदन कुमार को नामजद किया गया। बताया गया कि उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी जबरन गाड़ी में लेकर भाग गया।