जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति पर असंतोष जताया। समीक्षा में कई पंचायतों में सोलर लाइटों के खराब या निष्क्रिय पाए जाने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण तलब किया।