मुज़फ्फरनगर: CAA कानून की भ्रान्तियाँ दूर करने के लिए मुस्लिम समाज के बीच खालापार में पहुंचे डी एम व एसएसपी
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर लोगों को कानून से संबंधित जानकारियां दी।और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों में जों कुछ भ्रांतियां थी उन्हें खत्म करते हुए जिले के आला अधिकारियों ने नए कानून से सभी को अवगत कराया