मंसूरपुर थाना क्षेत्र के NH-58 पर बारातियों के साथ दूल्हा गाड़ी पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा था और उसे ड्रोन कैमरे से शूट किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे की फूलों से सजी गाड़ी को थाने ले गई। वहीं, पुलिस कार्रवाई से बारातियों में हड़कम्प मच गया।