अनूपपुर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से जिले में शुरू, पहला शिविर बिजुरी में; कलेक्टर ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा, जिसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को पूर्व निर्धारित स्थानों पर जनसमस्या निराकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 7 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय में होगा।