कुंडा: महेशगंज पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में झींगुर तिराहा से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
महेशगंज पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ ने शनिवार शाम 6 बजे बताया की दिगविजय यादव उर्फ दीपू को महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर तिराहा के पास से पकड़ा गया। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अभय सिंह पटेल का अपहरण किया था ।