सहावर: अमांपुर में मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल, दवाइयों के लिए मरीज भटकते रहे
अमांपुर कस्बे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के अधीन कासगंज कैमिस्ट एसोसियेशन के नेतृत्व में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को अमांपुर कस्बे के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकाने बंद कर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहे,पूरा मामला आज बुधवार समय करीब 11 बजे का है।