पीएचसी सदर बक्सर अंतर्गत को मध्य विद्यालय हरिकिसुनपुर दलसागर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह टीका विशेष रूप से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लगाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक बच्चियों को टीकाकरण के दायरे में लाना था।