चकाई: सोमवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में तीन लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, चकाई थाने में जुर्माने के साथ केस दर्ज
Chakai, Jamui | Mar 4, 2024 बिजली विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद बिजली चोरी जारी है। या यूं कहें कि लोगों को बिजली विभाग का भय नहीं रह गया। यही कारण है कि लगातार बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाने के बावजूद बिजली चोरी करते लोग पकड़े जा रहे हैं। कनीय विद्युत अभियंता कृष्णकांत के नेतृत्व में सोमवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया