चकाई: 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ ने झाझा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Chakai, Jamui | Mar 3, 2024 एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली सद्दाम मियां उर्फ मुबारक अंसारी को जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन के दिशा निर्देश पर जमुई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार नक्सल पर चकाई व सोनो थाने में हत्या व लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के संबंध में झाझा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में SDPO राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है।