चकाई: चकाई बाजार स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर से चोरी की गयी प्रतिमा हुई बरामद, पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chakai, Jamui | Mar 3, 2024 चकाई बाजार स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर से प्रतिमा की चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर चकाई थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। इसके आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया इसके साथ ही प्रतिमा को भी उसके घर से बरामद कर लिया गया है।