चकाई: लोकसभा चुनाव को देखते हुए चकाई में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Chakai, Jamui | Mar 2, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था जुस्त दुरुस्त करने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। चकाई पुलिस एवं घोरमो सीआरपीएफ के जवानों द्वारा चकाई बाजार चकाई मोड जयप्रकाश चौक नीचे बाजार सहित विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया।