बिजनौर: बिजनौर के गांव दारानगर गंज में मायके गई पत्नी के वापस न आने से नाराज पति ने की आत्महत्या
Bijnor, Bijnor | May 26, 2026 बिजनौर में कोतवाली शहर के गांव दारानगर गंज में डेढ़ साल से मायके में रह रही पत्नी के वापस न आने से नाराज़ होकर पति ने आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान गांव निवासी इंतजार के रूप में हुई है। 8 साल पहले इंतजार का विवाह इसी गांव की रहने वाली रेशमा से हुआ था। मंगलवार सुबह 8:00 बजे इंतजार का शव फांसी के बंदे पर झूलता हुआ मिला।