बगोदर: जीटी रोड गोपालडीह के पास एम्बुलेंस और ऑटो की टक्कर में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह के पास शनिवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने ऑटो को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना से ऑटो में सवार दो लोगो मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गया।वही घायलो में दो स्कूली बच्ची शामिल है।वही घटना के बाद अफरा तफर मच गई।वही आक्रोशित लोगो ने मुअवाजे की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया।