बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन की लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक विशाल शराब का आदि बताया जा रहा है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की डेड बॉडी का पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।