कोडरमा: कोडरमा जंक्शन पर तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत, पत्नी से मिलने जा रहा था
कोडरमा जंक्शन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी 49 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। मृतक पंकज के परिजनों ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि वह गयाजी अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे।वह जम्मूतवी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन खुलने में कुछ ही मिनट शेष थे, इसी हड़बड़ी में वे प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़े।