कोडरमा: तीनतारा के संकट मोचन हनुमान मंदिर से पीतल की घंटी और दान पेटी से रुपयों की चोरी
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई तीनतारा में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोरों को द्वारा सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में लगे पीतल के घंटी की चोरी कर ली गई। स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सोमवार की देर शाम तक मंदिर में घंटी देखा गया था। मंगलवार की सुबह मंदिर की लाइट बंद करने पहुंचे थे।