राठ: प्रशासनिक मिलीभगत से रात में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, रामलीला से निकलते अवैध खनन के वाहन
Rath, Hamirpur | Apr 8, 2026 राठ नगर क्षेत्र में एक बार फिर मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन का खेल खुलेआम चल रहा है। बीते करीब एक माह से रात होते ही जेसीबी मशीनों से मिट्टी का अवैध रूप से अविवेकपूर्ण उत्खनन किया जा रहा है। तथा सैकड़ों की संख्या में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अंधेरे का फायदा उठाकर तेज रफ्तार में अवैध रूप से खनन की हुई मिट्टी का परिवहन करते हैं।