भादरा: अनाज मंडी भादरा में समर्थन मूल्य में हेरा-फेरी का खुलासा, फर्म का लाइसेंस निलंबित, लगाया गया जुर्माना
भादरा कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य का अनुचित लाभ उठाने के प्रयास के मामले जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा से अवैध रूप से गेहूं मंगाकर बेचने की कोशिश करने वाली फर्म ‘जमींदारा कमीशन शॉप’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।फर्म पर 1 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना मिलते हुए कर्म का लाइसेंस भी 14 दिन के लिएनिलंबित किया गया है।