पाकरटांड: जामटोली में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, महिला कांग्रेस सिमडेगा जिला अध्यक्ष हुईं शामिल
सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के जामटोली गांव में बुधवार को दिन के 1:00 बजे प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पाकरटांड जिला परिषद सदस्य महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसीमा खाखा शामिल हुई जहां पर उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं दिया।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारा प्रतीक है हमें प्रकृति का संरक्षण और उससे जुड़े रहने की सीख देता है।