भेलूपुर में रिश्ते में मामा पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2026 वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरायनंदन, खोजवा निवासी अनामिका उर्फ नीलू मौर्या की शिकायत पर पुलिस ने अजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।