भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग में 40 और अन्य मामलों में 19 जनों को किया गिरफ्तार
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस टीम हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी निगाह रखती है ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके एवं जिले में शांति व्यवस्था माकूल रहे उसी के तहत जिले की विभिन्न थानों को पुलिस ने शांति भंग में 40 और विभिन्न प्रकरणों में 19 जनों को गिरफ्तार किया है।