पेण्ड्रा रोड गौरेला: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनहीनता का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया, वीडियो हुआ वायरल
मानसिक रूप से अस्वस्थ 22 वर्षीय आदिवासी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऑटो के पायदान में रखकर जिला अस्पताल की मर्चुरी तक लाया गया। हैरानी की बात यह रही कि पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों को शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया और मजबूरी में शव को उसी हालत में ऑटो से गांव वापस ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश गोंड विशेषरा गांव का