सांगोद: श्यामपुरा रोड़ पर रेन की बावड़ी के पास मिला 3 दिन पुराना सड़ा-गला शव, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Sangod, Kota | Mar 27, 2026 सांगोद-श्यामपुरा रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेन की बावड़ी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है, जिसे सबसे पहले वहां पूजा करने पहुंचे एक व्यक्ति ने देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।