स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा न्यू बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक कराई गई डीप क्लीनिंग
---
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज न्यू बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक सड़क के डिवाइडर एवं मार्ग के दोनों ओर विशेष डीप क्लीनिंग कराई गई।
अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर एवं डिवाइडर की गहन साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पानी से धुलाई भी कराई गई।
नगर पालिका सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सफाई दरोगा श्री राकेश वाल्मीकि एवं नगर पालिका की टीम द्वारा स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने एवं नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#nagarpalikatikamgarh
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 16, 2026