बांसवाड़ा: हरिदेव जोशी रंगमंच पर वन अधिकार और पेसा कानून पर हुआ 'जाजम' का जन संवाद, कानूनों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के क्रियान्वयन पर जिले में एक महत्वपूर्ण जन संवाद सोमवार शाम 5 बजे आयोजित किया गया। जामुखंड जन अधिकार मंच बांसवाड़ा द्वारा आयोजित यह संवाद हरिदेव जोशी रंग मंच में संपन्न हुआ।संगठन ने जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन किया।