चंदौली: जिले के विभिन्न थानों पर ऑपरेशन दहन में 528 किलो अवैध गांजा किया गया नष्ट, 40 मुकदमों से था संबंध
‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने 40 मुकदमों से संबंधित 528.172 किग्रा अवैध गांजा नष्ट किया। यह कार्रवाई पीयूष मोर्डिया व वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा एसपी आकाश पटेल के मार्गदर्शन में हुई। एएसपी अनंत चन्द्रशेखर व सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर गांजा मुगलसराय स्थित फैक्ट्री की भट्ठी में जलाया गया।