परसिया: झुर्रे हनुमान मंदिर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के पैर टूटे, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया
रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के झुर्रे में हनुमान मंदिर के सामने दो बाईक की आमने सामने की भिडंत में दो लोगों को गंभीर चोट आई। दोनों बाईक सवारों के पैर फ्रेक्चर हो गए। हादसा गुरुवार को सुबह नौ बजे के आसपास हुआ।एक घायल नेहरिया खदान का कामगार है। जबकि दूसरा बाईक सवार रिश्तेदारी में आया था। वह वापस अपने गांव लौट रहा था। कमलेश यादव , नर्मदा घायल हुए।