बांका: *बांका में नीट पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग
Banka, Banka | Jun 19, 2026 नीट पुनर्परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार में डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।