नौगढ़: नौगढ़ में तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे विधायक कैलाश खरवार, मुआवजे को लेकर अधिकारियों से की वार्ता
नौगढ़-चकिया क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के बाद चकिया विधायक कैलाश खरवार लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 03 बजे को विधायक कैलाश खरवार ने बताया कि आंधी तूफान से हुए जान माल के नुकसान को देखते हुए मुआवजा को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है तथा पीड़ितों तक राहत व सहायता पहुंचाने का कार्य जारी है।