फरसगांव: फरसगांव में डीजल के लिए सुबह से किसानों की लंबी कतार, ट्रैक्टर और डिब्बे लेकर कर रहे हैं इंतजार
फरसगांव में रविवार सुबह से फरसगांव पेट्रोल पंप में डीजल लेने किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैक्टर और डिब्बे लेकर पहुंचे किसान सुबह 6 बजे से लाइन में लगे रहे, लेकिन 10 बजे तक भी डीजल नहीं मिल सका। पंप प्रबंधन ने डीजल स्टॉक खत्म होने की जानकारी देते हुए बताया कि डीजल की गाड़ी आने के बाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान पेट्रोल की बिक्री जारी रही।