बांधवगढ़: पेयजल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त: इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर दिए निर्देश
उमरिया में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और घंघरी में प्रस्तावित ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जिलेवासियों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच हो, क्लोरीनेशन व्यवस्था मजबूत रहे ।