Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
bablusoni123
No video available
8
बलरामपुर मे निकाला गया राम नवमी के उपलक्छ मे भव्य रेली
Balrampur, Balrampur
| Mar 26, 2023
MORE NEWS
महिला ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... सुल्तानपुर से विधायक विनोद सिंह के ऊपर महिला ने लगाई यौन शोषण के आरोप हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद...
Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026
एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा:इकलौते बेटे की मौत, बेटी वेंटिलेटर पर; मां बोलीं- परिवार के लिए काल बनकर आया था... झांसी में सांप के काटने से एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 6 साल के इकलौते बेटे मयंक की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बेटी प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। घटना शहर से करीब 20 किमी दूर बड़ागांव कस्बे की है। मां नेहा ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे बेटी प्रगति अचानक रोने लगी। जब वह उसे लेकर कमरे से बाहर गईं, तो कुछ ही मिनट बाद बेटे मयंक की चीख सुनाई दी। कमरे में पहुंचने पर देखा कि एक काला सांप उससे लिपटा हुआ था और उसे कई जगह डस चुका था। नेहा ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी कमरे में सांपों का एक जोड़ा दिखाई दिया था। परिवार ने एक सांप को मार दिया था, जबकि दूसरा नहीं मिला। उनका कहना है कि वही सांप बाद में बच्चों को डस गया। अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझिए… पहली बार स्कूल गया था मयंक बड़ागांव के हरदौलपुरा मोहल्ले में रहने वाले बलराम कुशवाहा का परिवार खेती और नौकरी कर अपना जीवनयापन करता है। प्रदीप अपनी पत्नी नेहा और दोनों बच्चों के साथ घर के आगे वाले हिस्से में रहते थे। नेहा ने बताया कि अप्रैल में ही मयंक का एलकेजी में दाखिला कराया था। बेटी प्रगति भी कभी-कभी उसके साथ स्कूल चली जाती थी। परिवार दोनों बच्चों से बेहद प्यार करता था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। पिता के ड्यूटी जाने के बाद सांप ने डसा परिजनों के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3 बजे प्रदीप ड्यूटी पर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद करैत सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। बच्चों की चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा और तुरंत दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे मयंक की मौत हो गई, जबकि प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है। मां बोली- बेटा मुझे छोड़कर चला गया पोस्टमॉर्टम के बाद जब मयंक का शव घर पहुंचा तो मां नेहा उससे लिपटकर बिलख पड़ीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जरा भी अंदाजा होता कि कमरे में सांप है, तो वह बच्चों को वहां कभी नहीं सुलातीं। पार्षद बोले- ढूंढने पर भी नहीं मिला सांप वार्ड पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि घटना के बाद सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया। एक बार सांप दिखाई भी दिया, लेकिन वह मकान के अंदर बने बिल में घुस गया। काफी तलाश और खुदाई के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। डॉक्टर बोले- जहर पूरे शरीर में फैल चुका प्रगति का इलाज कर रहे डॉ. मनदीप ने बताया कि सांप के काटने के बाद जहर पूरे शरीर में फैल चुका है। बच्ची पिछले करीब 30 घंटे से वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक सांप को मारने के बाद दूसरे सांप का ‘बदला’ लेने की धारणा केवल एक भ्रम है। संभव है कि वहां पहले से दो सांप मौजूद रहे हों। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को जहरीला सांप काट ले तो बिना देरी किए एंटी स्नेक वेनम (ASV) उपलब्ध अस्पताल में ले जाएं। झाड़-फूंक या तांत्रिकों के भरोसे रहने से इलाज में देरी होती है और यह जानलेवा साबित हो सकती है।
Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026
🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨| चर्चित चार मौतों के मामले में बड़ा खुलासा 29 लाख रुपये के लेनदेन ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! बलरामपुर के बहुचर्चित झौहना गोसाईपुरवा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए नामजद आरोपी चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद इस दर्दनाक घटना की वजह बना। मृतक के मोबाइल से मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। देखें पूरी खबर।👇👇👇 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #Balrampur #BreakingNews #BalrampurPolice #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #BalrampurNews #HindiNews #AhmedRaza #UPNewsBalrampur #ViralNews #LatestNews
Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026
पुलिस ने बताया वीडियो में क्या क्या था... 29 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में उजड़ा परिवार, पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार #Balrampur
Balrampur, Balrampur | Aug 4, 2026
#बलरामपुर: शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन जांच... रिपोर्ट: इमरान अली शाह बलरामपुर। आगामी त्योहारों एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। #balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 3, 2026
बलरामपुर मे निकाला गया राम नवमी के उपलक्छ मे भव्य रेली - Balrampur News