उदयपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। हाल में जांचे गए 12 खाद्य नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें मावा बर्फी, दही, हैदराबादी बिरयानी, मिल्क केक, पनीर, गुलाब जामुन और घेवर समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
जांच रिपोर्ट में कई नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए, जबकि सेक्टर-6 से लिए गए भैंस के दूध के दो नमूने और सेक्टर-4 स्थित श्री महावीर दूध डेयरी से लिया गया घी अनसेफ घोषित किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
खाद्य विभाग की टीम ने मोती मगरी स्थित कमलेश टी सेंटर पर स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं भी पाईं और वहां से अखबार जब्त कर नष्ट करवाए।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें और ऐसी ही उदयपुर व राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Pal Pal News Rajasthan को Subscribe करें। #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #UdaipurNews #Udaipur #UdaipurNewsToday #RajasthanNews #Rajasthan #FoodSafety #FoodAdulteration #Milawat #MilawatKhor #ShuddhAahar #FoodSafetyRajasthan #MawaBarfi #Paneer #Milk #Ghee #MilkAdulteration #FoodRaid #FoodDepartment \
Girwa, Udaipur | Sep 18, 2026