कोंडागांव: उमरगांव (ब) में विधायक लता उसेंडी ने 12.85 लाख के व्यावसायिक परिसर का किया भूमिपूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत उमरगांव (ब) में मंडी निधि से 12.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। सुभमन बंगोली के घर के सामने बनने वाले इस परिसर से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोंडागांव विधायक...