चीनोर: चीनौर मे आवारा कुत्ते के हमले से 8 वर्षीय तमन्ना घायल
चीनौर में आवारा कुत्ते के हमले से 8 वर्षीय तमन्ना पिता रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना स्कूल जाते समय घटित हुई। तमन्ना स्कूल जा रही थी तभी कुत्ते ने उसकी छाती सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।