सत्तर कटैया: सीडीपीओ कार्यालय में दस्त की रोकथाम हेतु सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण, ओआरएस एवं जिंक दवाई के बारे में दी गई जानकारी
सीडीपीओ कार्यालय में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी सेविकाओं को दस्त की रोकथाम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सीडीपीओ अवन्तिका मिश्रा की अध्यक्षता में हुये इस बैठक में पिरामल के आलोक कुमार एवं बीएमसी दिनेश लाल दास ने बच्चों को ओआरएस एवं जिंक दवा खिलाये जाने के बारे में जानकारी दी। एल एस मीना देवी, स्नेहा कुमारी, खुशब कुमारी उपस्थित थे।