सुपौल: मध्य पूर्व तनाव के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, एलपीजी और पेट्रोलियम आपूर्ति पर कड़ी निगरानी
Supaul, Supaul | May 13, 2026 मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी को देखते हुए जिला प्रशासन, सुपौल पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन द्वारा गैस एवं तेल की उपलब्धता सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले की 51 गैस एजेंसियों में फिलहाल लगभग 15,358 LPG सिलेंडर उपलब्ध है।