कलेर: कलेर प्रखंड में विदाई और अभिनंदन समारोह आयोजित, अधिकारियों को किया गया सम्मानित
Kaler, Arwal | Jul 13, 2026 कलेर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विदाई एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार एवं अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल का अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।