बटियागढ़: बटियागढ़ में दशहरा उत्सव का आयोजन, नेपाल से आए पहलवानों ने दिखाए करतब
बटियागढ नगर में शारदेय नवरात्र पर्व समापन पर धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया,मां हरसिद्धि अखाड़ा नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थानीय खेल परिसर में दशहरा समारोह आयोजन में बजरंग अखाड़ा द्वारा अखाड़ों की प्रस्तुतियां दी गई वंही नेपाल से आए पहलवानों ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया