बटियागढ़: आलमपुर में दुर्गा आरती के दौरान सांडों का उत्पात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बटियागढ़ ब्लॉक के आलमपुर गांव में माता की आरती के दौरान बड़ा हंगामा हो गया.. संध्या आरती के दौरान अचानक दो सांड आरती स्थल पर पहुंच गए और भीड़ के बीच उत्पात मचाने लगे.इससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अफरा-तफरी के बीच भागते समय कई महिलाओं और बच्चों को चोटें आईं गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना बीती रात की बताई जा रही जिसका वीडियो वायरल हुआ