बटियागढ़: ग्राम पंचायत सादपुर में शराबबंदी का निर्णय, गणेश मंदिर में सामूहिक कसम दिलाई गई
बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सादपुर में आज ग्राम सभा में गांव में शराबबंदी का निर्णय किया गया..सर्वसम्मति से गांव में पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में पारित करते हुए तय किया गया कि गांव में अवैध शराब बेचने पर ₹11,000 का जुर्माना और शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर ₹2100 का जुर्माना लगाया जाएगा